दर्पण मिनी स्टेडियम से निकलेंगे देश के नए हॉकी सितारे – मितेंद्र दर्शन सिंह

ग्वालियर08अगस्त2025। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ग्वालियर के दर्पण मिनी हॉकी स्टेडियम में चल रहे नियमित हॉकी प्रशिक्षण शिविर का अवलोकन युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मितेंद्र दर्शन सिंह ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपने कर्मों से महान बनता है। नवोदित खिलाड़ियों को इतिहास पढ़ना भी है और इतिहास बनाना भी है, क्योंकि दर्पण हॉकी फीडर सेंटर परिणाम की दृष्टि से मध्यप्रदेश का सर्वश्रेष्ठ हॉकी फीडर सेंटर है।

उन्होंने बताया कि दर्पण हॉकी फीडर सेंटर के सात खिलाड़ियों को प्रदेश का सर्वोच्च खेल सम्मान विक्रम अवार्ड एवं एकलव्य अवार्ड मिल चुका है। यहां की तीन बालिका खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और दो बालक खिलाड़ियों ने भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है।

इससे पहले दर्पण हॉकी फीडर सेंटर के मुख्य प्रशिक्षक अविनाश भटनागर (एनआईएस) ने खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत प्रताप सिंह, संगीता दीक्षित, विवेक पिसाल, नरेश डंगरौलिया, ध्रुव शर्मा और बश श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *