(जितेंद्र पाठक, ग्वालियर)
ग्वालियर16अक्टूबर2023। ग्वालियर 15 विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट के दावेदारों की भीड़ के बीच एक नए नाम की चर्चा भी अचानक चल पडी है। नाम है आध्यात्मिक गुरू संत कृपाल सिंह का….ग्वालियर 15 विधानसभा सीट से अभी तक मुख्य रूप से 1 ब्राह्मण, 7 क्षत्रिय और 1 यादव उम्मीदवार दावेदारी जता रहे थे। इन्ही दावेदारों में क्षत्रिय समाज से आने वाले संत कृपाल सिंह के नाम की चर्चा भी राजनीतिक हलकों में बडी तेजी से फैली है।
बताया जा रहा है kf क्षत्रिय बाहुल्य इस सीट से कांग्रेस के 9 दावेदारों के बीच संत कृपाल सिंह का नाम इसलिए भी चल पडा है। क्योंकि कृपाल सिंह कांग्रेस में दिग्विजय सिंह के बेहद नजदीकी है….और एक समय कांग्रेस के कद्दावर सीएम अर्जुन सिंह के भी संत कृपाल सिंह से बेहद ही करीबी संबंध रहे है। दिग्विजय सिंह जब भी ग्वालियर आते है तो संत कृपाल सिंह से उनकी मुलाकात होती ही है।
हांलाकि इससे पहले के चुनावों में भी संत कृपाल सिंह के नाम की चर्चा चलती रही है लेकिन इस बार परिस्थिति अलग है। और कांग्रेस की तरफ से इस सीट पर दावेदारों की संख्या भी रिकार्ड तोड रही है। ऐसे में किसी एक सर्वमान्य क्षत्रिय उम्मीदवार के तौर पर संत कृपाल सिंह का नाम आगे आया है।
इनका कहना है
अभी तक तो इस तरह की कोई चर्चा नही हुई है। लेकिन आगे क्या होगा, अभी से नही कह सकते है। हमारे पास तो सभी आते है रही बात कांग्रेस की, तो प्रस्ताव किसके माध्यम से और कैसे आता है। ये देखना होगा। चुनावी राजनीति से वैसे तो हमें बचना ही चाहिए। लेकिन फिर जैसी स्थिति परिस्थिति बनेगी, उस हिसाब से निर्णय लिया जाएगा।
संत कृपाल सिंह, आध्यत्मिक गुरू