कांग्रेस नेता अलबेल घुरैया ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा, सिंधिया का दामन थामेंगे, भाजपा में होंगे शामिल

ग्वालियर04नवंबर2023।कांग्रेस नेता अलबेल घुरैया ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। अलबेल की पत्नी कांग्रेस के टिकट पर कई बार पार्षद भी रही है। अलबेल घुरैया ने आज कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं को अपना इस्तीफा दे दिया है। अलबेल का कहना है कि वो अब सिंधिया के साथ भाजपा में शामिल होंगें।

कांग्रेस से इस्तीफा देने के सवाल पर अलबेल ने कहा कि मन यहां लग नही रहा था क्षेत्र का विकास रूक गया था इसलिए पार्टी छोडने का मन बनाया। 2020 में सिंधिया के साथ भाजपा में क्यों नही गए, इस सवाल पर उन्होने कहा कि तब नही जाना था लेकिन अब जाने का मन और तैयारी दोनों है।

हांलाकि चुनाव के समय कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के नेताओं का एक दूसरी पार्टियो में जाना लगा रहता है अलबेल भी चुनाव के समय पार्टी छोड गए, इसके सियासी मायने भी अंदरखाने में कई तरह से निकाले जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *