ग्वालियर 28अप्रैल2025। कांग्रेस व स्वयं पं. जवाहरलाल नेहरू ने बाबा साहब अंबेडकर को जीवत रहते उपेक्षित व अपमानित किया। वहीं उन्हें मृत्यु उपरांत भी सम्मान नहीं दिया। उसे इन पापों का जबाव देना चाहिए। उक्त बात भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री व महाराष्ट्र के सह प्रभारी जयभान सिंह पवैया ने सोमवार को सचिन तेंदुलकर मार्ग पर आयोजित भाजपा जिला ग्रामीण सम्मान अभियान संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में कही।
भाजपा के वरिष्ठ नेता जयभान सिंह पवैया ने कहा कि कांग्रेस ने 1956 में बाबा साहब की अंतिम यात्रा दिल्ली में नहीं होने दी। और पार्थिव देह को मुंबई भेजने का जहाज का किराया उनकी धर्मपत्नी से वसूल करवाया। यह नरेन्द्र मोदी सरकार है जिसने उनके दिल्ली आवास को स्मारक दिया। उनकी जन्मभूमि, शिक्षा भूमि, दीक्षा भूमि, महापरिनिर्वाण स्थली पर भव्य स्मारक बनाएं।

उन्होंने कहा 1990 में अटल जी की पहल पर उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न बीपी सिंह सरकार ने दिया। बाबा साहब सुधारवाद व राष्ट्रीय एकता के पक्षधर थे। अन्यथा इस्लाम कबूल के प्रस्ताव को ठुकराकर भारत की धरती के पंत बौद्ध धर्म को अंगीकार न करते। धारा 370 का विरोध और नेहरू की जिद न मानकर उसे अस्थाई अनुच्छेद लिखना उनकी देशभक्ति का परिचायक है।
जयभान सिंह पवैया ने कहा कि इतिहास के घाव नमक से नहीं सुधार और प्रेम की मरहम से भरे जाते है। श्री पवैया ने कहा कि संविधान की पुस्तक लहराकर बाबा साहब के नाम पर कांग्रेस जातीय विद्धेष भड़काकर अपनी रोटियां सेक रही है।
संगोष्ठी को पूर्व सांसद अशोक अर्गल ने भी संबोधित किया। संगोष्ठी में स्वागत भाषण ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह राजपूत ने एवं आभार जिलापंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव द्वारा व्यक्त किया गया। संगोष्ठी का संचालन जिला पंचायत सदस्य राजू खटीक ने किया