ग्वालियर31मार्च2023। शहर जिला कांग्रेस भाजपानीत सरकार के प्रधानमंत्री द्वारा अपने दोस्त अडानी को बचाने लोकतंत्र का गला घोंटने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी को निशाना बनासे जाने को लेकर कांग्रेस लोकतंत्र बचाओ के तहत एक अप्रैल से आठ अप्रैल तक सभी ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तर तक एक-एक घंटे का धरना देगी।
उक्त जानकारी आज शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा विधायक द्वय डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, सुरेश राजे ने पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में अडानी मामले को लेकर शैल कंपनी में २० हजार करोड रूपये किसके हैं। यह शैल कंपनी किसकी है। यह कंपनी क्या डिफेंस के क्षेत्र में काम कर रही है। चीनी नागरिक कौन है। उन्होंने यह भी पूछा था कि प्रधानमंत्री का अडानी से रिश्ता क्या है। अडानी के घोटाले पर संसद में दिये भाषण के नौ दिन बाद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि के मामले को फिर से शुरू कर उन्हें सजा दिला दी। इतना ही नहीं राज्य सभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खडगे द्वारा अडानी मामले के अंश को रिकार्ड से हटवा दिया गया।
वहीं भाजपा ने राहुल गांधी को न्यायालय द्वारा समय देने के बाद भी उनकी सदस्यता समाप्त कराई। वहीं उनका बंगला भी खाली करने के लिए आदेश दिलाए। हालांकि राहुल गांधी ने बंगला खाली करने के लिए तय समय पर कह दिया है । लेकिन कांंग्रेस इसे भाजपा सरकार कार्रवाई दुर्भावना के चलते की गई मान रही है। कांग्रेस इस पूरे मामले को लेकर देश भर में जहां गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन कर रही है वहीं गत दिनों मशाल जुलूस भी निकाले गए। अब कांग्रेस आठ दिनों तक एक -एक घंटे के धरने देगी। इसी के साथ केन्द्र से आए उनके सवालों के पैम्पलेटस को घर घर पहुंचाएगी। पत्रकार वार्ता में प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, जिला कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, संभागीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा आदि मौजूद थे।