मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 24 पुलिस कर्मियों को स्टार लगाकर किया आउट ऑफ टर्न पदोन्नत

उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक हुए पदोन्नत

भोपाल11मार्च2024। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बालाघाट के कमकोदादर में 14 दिसम्बर 2023 को नक्सलियों से हुई मुठभेड़ में साहस और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने वाले 24 पुलिस कर्मियों को क्रम पूर्व पदोन्नति प्रदान की तथा उन्हें उच्चतर पद के स्टार लगाए। इनमें उपनिरीक्षक श्री उपेन्द्र दुबे, श्री नामदेव शर्मा, सहायक उप निरीक्षक हॉकफोर्स सर्वश्री अतुल कुमार शुक्ला, अरूण मिश्रा, मनोज कापसे, लोकेन्द्र सिंह जादौन, दिलीप उईके, प्रधान आरक्षक हॉकफोर्स सर्वश्री अजीज अली, रविंद्र कुमार, संदीप सिंह, रामकुमार नवरेती, फूलचंद कुशवाह, ब्रज मोहन गुर्जर, आरक्षक हॉकफोर्स श्री राजेश कुमार, कमल वैष्णव, रायसिंह वर्मा, अनुराग सिंह यादव, पवन कुमार, आशिफ खान, अरविंद कुमार सोनी, अरविंद कुमार यादव, सतीश मात्रे, महिपाल चंदेला और लोकेन्द्र सिंह सिकरवार शामिल हैं।

नक्सल विरोधी अभियान में जारी है प्रभावी कार्य

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ वर्षों में बालाघाट में नक्सल विरोधी अभियान में प्रभावी कार्य हुआ है, जिसमें 17 नक्सली मारे गए हैं। वर्ष 2022 में 6 नक्सली मारे गए जो कि एक वर्ष में सर्वाधिक नक्सली मारे जाने का रिकार्ड हैं। इसके अतिरिक्त पिछले पांच वर्षों में 5 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया एवं पिछले दो वर्षों में 6 एक्सचेंज ऑफ फायर हुए है, जिससे नक्सली भाग खड़े हुए। पिछले दो वर्षों में 10 नक्सल डंप बरामद किये गये जिसमें भारी मात्रा में गोला-बारूद एवं विस्फोटक पुलिस के हाथ लगा। वर्ष 2022-24 में 07 नए पुलिस कैंप स्थापित किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *