ब्राह्मण यूथ ब्रिगेड का अन्नकूट और दीपावली मिलन समारोह संपन्न, विप्र बंधुओं का विमर्श भी हुआ

ग्वालियर22नवंबर2022। 20 नवबंर को ग्वालियर में ब्राम्हण यूथ ब्रिगेड (BYB) का दीपावली मिलन समारोह और अन्नकूट का आयोजन माधव मंगल पैलेस में किया गया। इस आयोजन में धर्मपुरी के महंत महामंडलेश्वर रामेशनन्द जी महाराज और अन्ना मठ के महंत मनीष जी महाराज उपस्थित रहे। सर्वप्रथम दोनों संतो द्वारा भगवान परशुराम जी का पूजन किया गया
उसके बाद समाज के वरिष्ठ विप्रो ने दोनों संतो का माल्यर्पण कर स्वागत किया।इसके पश्चात संत द्वय ने अपने आशीष वचन से सभी को आशीर्वाद दिया।


ब्राह्मण यूथ ब्रिगेड द्वारा समाज के इस आयोजन में एडीश्नल एसपी राजेश दंडोतिया, ADM एच.बी. शर्मा, गौ सेवा में समर्पित कुन्ज बिहारी शर्मा, मानव सेवा में समर्पित स्वर्ग सेवा सदन के विकास गोस्वामी को सम्मानित किया गया।


इस आयोजन में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, ग्वालियर दक्षिण प्रवीण पाठक, सुनील शर्मा, डॉ अशोक मिश्रा आदि कई वरिष्ठ विप्रो ने युवाओ को आशीर्वाद दिया।


इस आयोजन में मुख्य रूप से गौरव शर्मा, नितिन मिश्रा, मनीष पाठक, मनीष समाधिया, जितेंद्र शर्मा, मोहित दीक्षित, गिरीश शर्मा, विकास शर्मा, विपिन पराशर, पुनीत पाठक, विवेक शर्मा, संजू शर्मा, शिबु दंडोतिया, दीपक शर्मा, प्रेमदीप शर्मा, सुमित खेमरिया, विनीत शुक्ल, जय शंकर गौड़, हेमेश दंडोतिया, टोनी मिश्रा, जी एन के शुक्ला, प्रमोद मिश्रा, आशीष पांडेय,सतीश भारद्वाज,रवि दुबे, सोनू वाजपेयी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *