21 हजार 600 स्क्वायर फीट जमीन की रजिस्ट्री करवाने भोपाल से आए भाजपा महामंत्री,ग्वालियर में कलेक्ट्रेट के पास बनेगा भाजपा का कार्यालय

ग्वालियर29मार्च2025। ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी का नया कार्यालय बनेगा। इसके लिए 21 हजार 600 स्क्वायर फीट जमीन भारतीय जनता पार्टी ने खरीद ली है। जमीन की रजिस्ट्री शनिवार को हुई। रजिस्ट्री कराने भोपाल से भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी ग्वालियर आए।

वर्तमान में ग्वालियर में महाराज बाड़े पर भाजपा का कार्यालय बना है। जिले की 6 विधानसभाओं के हिसाब से यह कार्यालय काफी छोटा है। समय के हिसाब से भाजपा अब नए कार्यालय बना रही है। इसी कड़ी में ग्वालियर में भाजपा ने सिरोल रोड स्थित कलेक्ट्रेट के पीछे नए भवन के लिए 21 हजार 600 स्क्वायर फीट जमीन खरीदी है। जिसकी रजिस्ट्री कराने वह खुद भोपाल से शनिवार दोपहर रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे। इनके साथ कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री कमल माखीजानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कहा कि ग्वालियर संभाग के कार्यकर्ताओं के लिए आज खुशी का दिन है आज पार्टी के नए कार्यालय के लिए जमीन की रजिस्ट्री हुई है। उसकी रजिस्ट्री कराने की जिम्मेदारी का दायित्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी ने मुझे दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यालय बने वह हर एक कार्यकर्ता की इच्छा होती है क्योंकि कार्यालय पार्टी की गतिविधियों का एक केंद्र होता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का लगातार विस्तार हो रहा है।

पूरे देश में आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। देश में भाजपा का आधार बढ़ा है। इसलिए हमारे कार्यक्रमों, बैठकों व आज की जो ज़रुरत है उनको पूरा करने के लिए बड़े स्थानों की जरूरत है। प्रदेश में 55 जिले हैं। हमारे संगठनात्मक 62 जिले हैं। सभी जिलो में हमारे कार्यालय बने हैं। ग्वालियर जिले में 6 विधानसभा आती है। सभी जगह के कार्यकर्ता आते है। प्रमुख बैठकें होती हैं तो पार्टी आज की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पार्टी कार्यालय का निर्माण किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री विनोद शर्मा श्री विनय जैन श्री राजू पलैया, संभागीय मीडिया प्रभारी श्री राजलखन सिंह, उपाध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह तोमर बिट्टू, श्री दीपक शर्मा, श्री गिर्राज कंसाना बिट्टू, दीपक शर्मा, श्री अरविंद रघुवंशी, रामेश्वर भदौरिया, हरीश मेवाफरोस आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *