ग्वालियर15सितंबर2024। इन दिनों भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेता भी सदस्यता अभियान का हिस्सा बनकर सदस्यता ले रहे हैं इसी क्रम में मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने भी आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। तोमर के ग्वालियर स्थित शासकीय बंगले पर पार्टी के कई पदाधिकारी पहुंचे और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष अभय चौधरी , ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष वेद प्रकाश शिवहरे, रामेश्वर भदोरिया सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
इस अवसर पर पर वेद प्रकाश शिवहरे ने कहा कि ग्वालियर में हमारे बूथ-बूथ के कार्यकतार्ओं के परिश्रम का परिणाम है कि सदस्यता अभियान के दूसरे सप्ताह में हजारों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। कार्यकतार्ओं का ये उत्साह बता रहा है कि हमेशा की तरह इस बार भी हम अपने संकल्प को सिद्ध करेंगे।
वहीं अभय चौधरी ने कहा कि ग्वालियर जिले में पार्टी ने सदस्यता अभियान में डेढ़ लाख का लक्ष्य तय किया है और भाजपा के कार्यकर्ता पूरे जोश और परिश्रम के साथ संगठन पर्व को सार्थक बनाने में जुटे हुए हैं।