BJP की ग्वालियर दक्षिण प्रेसवार्ताः सवालों के जबाब तो नही मिले, हाई टी की व्यवस्थाएं भी फेल

(जितेंद्र पाठक,ग्वालियर)

ग्वालियर19जून2023। भाजपा नेताओं का मीडिया मैनेजमेंट अचानक बिगड़ सा गया है। 19 जून की शाम दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में 9 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए बुलाई गई प्रेसवार्ता में सांसद विवेक शेजवलकर से लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी की बोलती पत्रकारों के तीखे सवालों पर बंद हो गई।

वहीं रही सही कसर पत्रकारवार्ता के बाद हाई टी पर बिगड़ गई। होटल विनायक के तलघर(जो केवल पार्किंग के लिए आरक्षित होता है) में आयोजित पत्रकारवार्ता की जिम्मेदारी प्रमोद खंडेलवाल की थी चर्चा है कि ये पत्रकारवार्ता किसी और होटल में होना थी लेकिन यहां फंसा दी गई। उसमें भी केवल 30 लोगों की हाई टी की व्यवस्था ही रखी गई थी, जबकि यहां लगभग 45 पत्रकार पहुंचे और 10 भाजपा नेता थे। जिसमें विवेक जोशी, विनय जैन, जवाहर प्रजापति भी थे।

होटल में पत्रकारों को टुकड़ों टुकड़ों में हाई टी कराई गई, होटल विनायक का प्रबंधन भी हाई टी की व्यवस्थाएं नही कर सका। प्रबंधन का कहना था कि हमें मात्र 30 लोगों की हाई टी का आर्डर दिया गया है, हम 60 की व्यवस्था कहां से कर दें। फिर भाजपा नेताओं के आग्रह पर होटल प्रबंधन ने बमुश्किल व्यवस्था की। कई पत्रकार बिना हाई टी के लौट गए। कुल मिलाकर ग्वालियर दक्षिण की उपलब्धियां गिनाने के लिए आयोजित इस वार्ता में भाजपा की व्यस्थाएं काफी हलके स्तर की नजर आई।

हांलाकि कुछ नेता ये भी दबी जुबान से कहते नजर आए, कि दक्षिण की फिल्म खराब करने की इस वार्ता के माध्यम से पूरी तैयारी है।

हांलाकि कुछ भाजपा नेताओं का तर्क हो सकता है कि पत्रकार अनुमान से अधिक संख्या में आ गए, इसलिए व्यवस्थाएं बिगड़ी, तो इसके लिए जिम्मेदार भी पत्रकारवार्ता के आयोजनकर्ता ही हैं क्योंकि जब पत्रकारवार्ता का आमंत्रण सोशल मीडिया के ग्रुपों के माध्यम से दिया जाएगा। तो फिर संख्या का अँदाजा कैसे लगाएँगें। लेकिन वैसे भी सत्ताधारी भाजपा की इस तरह की छोटी और संकुचित व्यवस्था नेताओं का मैनेजमेंट भी बताने के लिए काफी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *