वार्ड 39 उपचुनाव: प्रचार के अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी ने निकाली विशाल रैली

ग्वालियर 06/12/2024। वार्ड 39 के उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी श्रीमती अंजलि पलैया के समर्थन में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शनिवार को वार्ड-39 में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एक विशाल रैली निकाली और भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। यह विशाल रैली पूर्व जीडी अध्यक्ष रविंद्र सिंह राजपूत के घर से प्रारंभ होकर, श्रीरामद्वारा से सतखाना पुल, नाला पट्टी, कमानीपुल से डॉ. कमलकिशोर चौराहा से बाईसाहब की परेड, वर्कशॉप रोड, एबी रोड, कारस डेयरी, बजरिया, ढोलीबुआ का पुल, लोहागढ़, बाल्मीक बस्ती पहुंची, वहा से वापिस एबी रोड, वर्कशॉप रोड से ढोलीबुआ होते हुए जटारगली, डॉ. कमलकिशोर चौराहा, प्रसूति गृह रोड से होते हुए श्रीरामद्वारा पर समाप्त हुई। इस दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रीय जनता ने रैली का फूल माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षाकर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। 

इस दौरान भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए बेहतर काम किया है। भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य, पेयजल, शिक्षा, सड़क सहित सभी मूलभूत सुविधाओं को फोकस कर आम लोगों के हित में विकास कार्य किया है। 

 उन्होंने कहा जब से केंद्र में मोदी सरकार व प्रदेश में डॉ. मोहन यादव सरकार की सरकार बनी है देश व प्रदेश में जबरदस्त परिवर्तन आया है।उन्होंने कहा कि मुझे क्षेत्र की जनता और कार्यकतार्ओं पर पूरा भरोसा है कि एक बार फिर इस वार्ड से कमल खिलेगा।

इस अवसर पर उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, सांसद भारत सिंह कुशवाह, जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, पार्टी प्रत्याशी श्रीमती अंजिल पलैया, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता, सभापति मनोज तोमर, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल,उपचुनाव प्रभारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक जोशी,  पूर्व जीडीए अध्यक्ष श्री रविंद्र राजपूत, पूर्व सभापति राकेश माहौर सहित प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा, जिला मंडल पदाधिकारी, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, पदाधिकारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *