भारत जोडो यात्रा का ही असर, कि मस्जिद-मदरसे पहुंचे भागवत- दिग्विजय सिंह

भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा निरुत्तर : दिग्विजय सिंह

ग्वालियर । मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भाजपा निरुत्तर हो गई है। कई झूंठे आधारहीन आरोप लगाए गए मगर जब सच सामने आया तो भाजपा नेताओं की बोलती बंद हो गई।पहले आरोप लगाया गया कि राहुल गांधी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर नहीं गए ,जब हमने प्रतिमा पर जाने के फोटो डालें तो चुप हो हो गए,इसके बाद राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी की बेटी पास में बैठी थी,उसको लेकर अनर्गल टिप्पनि की। इस सोच की में निंदा करता हूं। हरबार राहुल गांधी को टारगेट किया जाता है और बदनाम करने की कोशिश की जाती है।लेकिन सभी जानते हैं कि राहुल गांधी उस परिवार से हैं,जिनके परिवार के दो सदस्य देश के लिए शहीद हुए हैं।मेरी मांग है कि अनर्गल आरोप लगाने के लिए भाजपा माफी मांगे। उन्होंने कहा की देश में भय और नफरत का माहोल बनाया जा रहा है। राहुल गांधी की पदयात्रा लोगों में भाईचारा बड़ाने के लिए की जा रही है।

ग्वालियर में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा का असर गांव,गांव तक दिख रहा है  ,हिंसा के बाताबरण के खिला हजारों लोग पदयात्रा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 3600 किलोमीटर की यह पद यात्रा फरवरी से मार्च के बीच में खत्म होगी ,तब सभी को देश में बदलाव नजर आयेगा ।पद यात्रा में 119 यात्री नियमित रूप से साथ चल रहे हैं।मध्यपदेश में यह पद यात्रा 20 से 24 नवंबर के बीच आयेगी। उन्होंने कहा कि आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत भी अब मस्जिद और मदरसा पहुंच गए हैं,यह पद यात्रा का ही असर है। में उनकी इसके लिए प्रशंसा करता हूं।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जनता की लड़ाई सड़कों पर सिर्फ कांग्रेस ही लड़ रही है और पूरी कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ जमीनी लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने कहा की सीबीआई और अन्य संस्थाओं का दुरपयोग कर डराने और धमकाने का काम किया जा रहा है। मगर कांग्रेस कार्यकर्ता डरने बाला नहीं ही है। कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव लडने के सवाल पर उन्होंने कहा मुझे निर्णय लेना है कि क्या करना है। पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री और विधायक पीसी शर्मा,नेता प्रतिपक्ष डा.गोविंद सिंह, पूर्व मंत्री और विधायक लाखन सिंह ,प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ,कांग्रेस नेता फूल सिंह बरैया, विधायक घनश्याम सिंह शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा और प्रवक्ता धर्मेंद्र शर्मा  आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *