ग्वालियर21जनवरी2023। देश के विभिन्न प्रांतों से पहली बार बज्म ए साडी सीजन -१ के उददेश्य को लेकर ब्लॉगर और इंफ्लूजर लगभग एक दर्जन महिलाओं का ग्रुप आज ग्वालियर भ्रमण पर पहुंचा । इस ग्रुप के सदस्यों ने भारतीय परिधान विशेषकर साडी को पहनकर भारतीय परिधानों के प्रति लोगों की रूचि बढे ऐसे प्रयास करने शुरू किये हैं।
ब्लॉगर रिचा शिवहरे के नेतृत्व में विभिन्न प्रदेशों से आई ब्लॉगरों एवं इंफ्लूजर महिलाओं के ग्रुप ने जहां ग्वालियर के विभिन्न एतिहासिक स्थलों को देखा वहीं उन्होंने चंदेरी, महेश्वरी तथा बाघ प्रिंट की साडी को पहनकर शूट भी कराए। इस बारे में रूचि शिवहरे ने बताया कि उनका उददेश्य भारतीय परिधानों के प्रति लोगों का रूझान बढाना है।
वहीं हेंडलूम वीव्स साडी एवं भारतीय परिधानों को प्रमोट करना है। उन्होंने बताया कि यह पहला मौका है जब विभिन्न प्रदेशों की ब्लॉगर और इंफ्लूजर महिलाएं ग्वालियर में एकत्र हुई हैं और इन सबका उददेश्य ग्वालियर के एतिहासिक स्थ्लों के साथ साथ भारतीय परिधान साडी सूट को प्रमोट करना है। यह सब महिलाएं सोशल मीडिया पर सक्रिय है और अपने ब्लॉग में भारतीय परिधानों को प्रमोट कर रहीं है। उन्होंने बताया कि आजकल जहां भारतीय अपने परिधानों को छोडकर पश्चिमी परिधाानों को ज्यादातर अपना रहे हैं ऐसे में उनके द्वारा भारतीय परिधानों को प्रमोट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वहीं पश्चिमी देश के लोग और महिलाएं भी साडी पहन रहीं है तो भारतीय क्यों साडी से दूर हो रहीं हैं।
रिचा शिवहरे ने बताया कि उनके साथ ग्वालियर भ्रमण पर रहीं ब्लॉगर और इंफ्लूजर महिलाएं भारतीय परिधानों के साथ ग्वालियर के एतिहासिक स्थलों को प्रमोट करेंगी। वहीं एक अवार्ड सेरेमनी भी संभवत: कल रविवार २२ जनवरी को आयोजित की जाएगी जहां पर बेस्ट साडी पहनने वाली महिला ब्लॉगर को पुरस्कृत किया जाएगा। इन ब्लॉगा इंफ्लूजर महिलाओं में अंजना वर्मा जबलपुर, अर्पिता जोशी इंदौर, अर्पिता लाड मालेगांव, बबीता मोदी दिल्ली, डेबोलीना मुखर्जी हैदराबाद, निरूपमा सिंह शर्मा जबलपुर, प्रेरणा शर्मा दिल्ली, रश्मि गोलावा भोपाल, रिचा शिवहरे ग्वालियर, सीमा काबरा कोलकता, शिवांगी पेशवानी दिल्ली, शर्मीली राय चौधरी कोलकता शामिल हैं।