
ग्वालियर07अगस्त2023 । जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल आडोटोरियम में विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सुंदर कलाकृतियां बनाकर लगाई गई हैं। यह सभी कलाकृतियां कबाड से बनाई गई हैं, इन कलाकृतियों से अटल आडोटोरियम की सुंदरता में चार चांद लग गए हैं।
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में घरों एवं प्रतिष्ठानों से निकलने वाले कचरे को कम करना है। साथ ही इस कचरे का सद्पयोग करना है। जीवाजी विश्वविद्यालय में इसी थीम पर कार्य किया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने लोहे के कबाड से सुंदर और प्रेरणादायक कलाकृतियां तैयार कर इन्हें अटल आडोटोरियम में लगाया है। इसमें पर्यावरण को संरक्षण देने के लिए सुंदर पंक्षियों की कलाकृतियां हैं, जबकि विश्वविद्यालय के माहौल को देखते हुए छात्रों की कलाकृतियां लगी हैं। इसके साथ ही देशप्रेम को बढावा देने के लिए सेना द्वारा उपयोग किए जाने वाले सुंदर हथियारों की कलाकृतियां लगाई गई हैं।