
(जितेंद्र पाठक)
ग्वालियर14फरवरी2024। ग्वालियर से चार बार लोकसभा चुनाव हार चुके म.प्र. कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह अब म.प्र. से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए हैं। अशोक सिंह म.प्र. में कांग्रेस के संभवतः इकलौते ऐसे प्रत्याशी रहे है जो लगातार लोकसभा के चार चुनाव हार चुके है। जिसके बाद अब पार्टी ने उनकी नैया पार लगाने उन्हे राज्यभा में भेजने का मन बनाया है।
गौरतलब है कि अशोक सिंह ग्वालियर से कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर बीजेपी की यशोधरा राजे सिंधिया से एक लोकसभा का उपचुनाव, एक आमचुनाव हार चुके है वहीं एक बार बीजेपी के नरेंद्र सिंह तोमर और एक बार बीजेपी के ही विवेक शेजवलकर अशोक सिंह को पछाड चुके है।
लगातार चुनाव हार रहे अशोक सिंह दिग्विजय सिंह के बेहद खास माने जाते है। वहीं उनकी छवि कांग्रेस के प्रति समर्पित, ईमानदार और सौम्य मानी जाती है। अशोक सिंह कारोबारी भी है इस लिहाज से पार्टी फंड की व्यवस्था भी जुटाते है और इसीलिए उन्हे कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली हुई है।
कुल मिलाकर अब ये मान लिया गया है कि अशोक सिंह जनता के बीच जाकर चुनाव नही लडकर नही जीत पाएँगे, लिहाजा उब उनकी पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण का प्रसाद राज्यसभा भेजकर दिया जा रहा है। वहीं ग्वालियर चंबल में पार्टी में इस माध्यम से जान फूंकने की कोशिश भी कांग्रेस पार्टी कर रही है। अशोक सिंह के पिता राजेंद्र सिंह भी विधायक और मंत्री रह चुके हैं.
हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा सीट से अशोक सिंह को प्रत्याशी बनाए जाने की अटकलें चलती रहीं, लेकिन अशोक सिंह विधानसभा चुनाव नही लडे।