ग्वालियर28 अगस्त2025।मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस में संगठनात्मक मजबूती के लिए किए गए फेरबदल के तहत आलोक मिश्रा को प्रांतीय सचिव नियुक्त किया गया है। प्रांतीय अध्यक्ष मुनेन्द्र सिंह परिहार ने 26 अगस्त को उनकी नियुक्ति की घोषणा की। ग्वालियर संभागीय अध्यक्ष रामकुमार यदुवंशी ने प्रेस विज्ञप्ति में इस जानकारी को साझा किया।
आलोक मिश्रा लंबे समय से संगठन में सक्रिय रहते हुए कर्मचारियों की समस्याओं को मुखरता से उठाते रहे हैं। उनकी सरल कार्यशैली और संघर्षशील रवैये के कारण वे कर्मचारियों में लोकप्रिय चेहरा माने जाते हैं। यही कारण है कि उन्हें प्रांतीय स्तर पर जिम्मेदारी सौंपकर संगठन ने उन पर भरोसा जताया है।
मिश्रा के सचिव बनने पर प्रदेशभर से बधाइयों का तांता लग गया है। बधाई देने वालों में ग्वालियर जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकान्त दीक्षित, मुरैना जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, श्योपुर जिलाध्यक्ष मुकेश कुशवाह, शिवपुरी जिलाध्यक्ष सतीश वर्मा, सचिव जोरसिंह यादव और मनोज शिन्दे सहित अनेक पदाधिकारी शामिल हैं। सभी ने विश्वास जताया कि आलोक मिश्रा के नेतृत्व में कर्मचारी कांग्रेस और अधिक सशक्त होगी तथा कर्मचारियों की आवाज और बुलंद होगी।