दशहरा पर्व पर प्रशासनिक भ्रमण और दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, यातायात में बाधक वाहनों पर लगाया चालान

ग्वालियर, 01 अक्टूबर 2025/ महानवमी एवं दशहरा पर्व पर शहर में यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों ने दिनभर ग्वालियर शहर और जिले के अन्य हिस्सों का भ्रमण किया।

इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने सागरताल के समीप बनाए गए अस्थायी जलकुण्ड में अपनी मौजूदगी में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन भी कराया। डबरा, भितरवार और जिले के अन्य कस्बों में भी पर्व के दौरान सुरक्षित और व्यवस्थित विसर्जन सुनिश्चित किया गया।

अपर जिला दण्डाधिकारी श्री सी.बी. प्रसाद, संयुक्त कलेक्टर श्री विनोद सिंह और श्री अनिल बनवारिया सहित जिले के सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण पर रहे। अधिकारियों ने शहर के विभिन्न बाजारों और मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू कराई।

इस दौरान सड़क आवागमन में बाधक बन रहे 15 वाहनों का चालान किया गया, जिन पर कुल लगभग 7,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि पर्व के दौरान यातायात नियमों का पालन करें और सार्वजनिक सुरक्षा सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *