ग्वालियर शहर में अवैध कॉलोनियां विकसित करने के खिलाफ कार्रवाई जारी
ग्वालियर 16 अक्टूबर 2025/ नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रहीं अवैध कॉलोनियां पर निरंतर कार्यवाही की जा रही है। जिसमें गिरवाई क्षेत्र में कॉलोनाइजरों द्वारा नगर तथा ग्राम निवेश, ग्वालियर एवं नगर निगम ग्वालियर की अनुमति के बिना कॉलोनियों में विकास कार्य किए जा रहे थे। जिन पर आज कार्यवाही करते हुए निगम अमले द्वारा विकास कार्यों को हटाया गया।
भवन अधिकारी श्री राजू गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार सिटी प्लानर श्री एपीएस जादौन के निर्देशन में नगर निगम सीमांतर्गत अवैध रूप से विकसित की जा रही कंपनियों पर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही हैै। जिसके तहत आज ग्राम गिरवाई स्थित श्री देवेन्द्र सिंह कुशवाह सर्वे क्रमांक 1055/4, श्रीमती मुन्नी बाई सर्वे क्रमांक 1055/2, श्री विजय सिंह कुशवाह 1055/7, श्री नरेश भाटिया सर्वे क्रमांक 911,951/1/2, श्री गंभीर सिंह सर्वे क्रमांक 1055/9, श्री धनीराम सर्वे क्रमांक 1054/2/2, 1054/2/3, श्री अनिल मनोज सर्वे क्रमांक 1377,1471,1472 एवं 1473 द्वारा अवैध कॉलोनी का निर्माण किया गया था। जिसे कलेक्टर ग्वालियर द्वारा अवैध घोषित किया गया था। इन कॉलोनियों में आज किए गए विकास कार्य सीवर, सड़क, बिजली के खम्बे को तोडकर नष्ट किया गया। कार्यवाही के तहसीलदार गिरवाई श्री दिनेश कुमार चौरसिया, क्षेत्राधिकारी श्री संजीव झा एवं मदाखलत व पुलिस बल आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।