ग्वालियर। गिरवाई पुलिस ने एक युवक के खिलाफ पत्नी के साथ 25 लाख रुपए की ठगी कर दुष्कृत्य करने का मामला दर्ज किया है। युवक ने फरियादी तलाकशुदा महिला को सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती की अौर रास्ता रोककर शादी का अॉफर दिया। महिला के घर पर ही उसके साथ दुष्कर्म कर शादी से पहले ही 7 लाख रुपए प्लॉट बुक करने के लिए ले लिए शादी के बाद 15 लाख रुपए भी हड़प लिए। बाद में प्रताड़ित कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने महिला के पति कि खिलाफ ठगी व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
गिरवाई के अजयपुर स्थित सावरिया धाम में रहने वाली महिला ने थाने में की अपनी शिकायत में बताया कि दो वर्ष पहले उसने पहले पति से तलाक लिया था। उसी दौरान विनोद बघेल ने सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर दोस्ती की. विनोद गिरवाई में ही रहता था.
दोस्ती होने पर एक दिन जब वह बाजार से घर आ रही थी तभी विनोद बघेल ने उसे रास्ते में रोका शादी का अॉफर देते हुए बताया कि वह मुंबई में रेलवे कर्मचारी है। रास्ता रोक कर दिए गए शादी के प्रस्ताव को महिला ने अस्वीकार कर दिया तब विनोद अपने रिश्तेदारों के साथ उसके घर पहुंचा और शादी का प्रस्ताव दिया। शादी की बातचीत के दौरान ही वह उसके घर जाने लगा और एक दिन उसे घर में अकेला देख शादी की वायदा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब काफी दिन तक विनोद ने शादी का कार्यक्रम तय नहीं किया तब महिला ने उसकी शिकायत करने की चेतावनी दी तब उसने शादी की।
शादी का कार्यक्रम तय करने के बाद विनोद ने उसे बताया कि वह एक प्लॉट ले रहा है और उसे कुछ रुपयों की जरूरत है। प्लॉट के लिए उसने उसकी 15 लाख की एफडी तुड़वा कर ले रुपए ले लिए। शादी के बाद भी विनोद ने उसके पास रखे 7 लाख रुपए ले लिए। यह रुपए महिला को पहले पति से तलाक के बाद खर्चे के मिले थे।
महिला ने शिकायत में बताया की शादी के बाद उसका पति उसे मुंबई ले जाकर पत्नी एक्सचेंज ग्रुप में जुड़वाना चाहता था। इस ग्रुप में शामिल लोग कुछ दिन के लिए घूमने जाकर मर्जी से एक दूसरे की पत्नियों को बदलते हैं। महिला ने शिकायत में पति पर शादी के बाद से उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का अारोप भी लगाया है। शिकायत पर पति विनोद, देवर अमन व सास गुड्डी बाई पर पर दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य, धोखाधड़ी व प्रताड़ना का मामला दर्ज पड़ताल शुरू कर दी है।