ICAI रीजनल निबंध प्रतियोगिता में बेसू भदौरिया बनीं सेकंड रनर-अप, ग्वालियर का बढ़ाया मान

ग्वालियर26अक्टूबर2026। भारतीय सनदी लेखाकार संस्थान (ICAI) के राष्ट्रीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित रीजनल स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में ग्वालियर की सीए छात्रा बेसू भदौरिया ने सेकंड रनर-अप का स्थान हासिल कर शहर का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर सेंट्रल इंडिया चार्टर्ड अकाउंटेंट्स स्टूडेंट्स एसोसिएशन (CICASA) की ग्वालियर शाखा ने हर्ष व्यक्त किया है।

बेसू ने अपनी रचनात्मक सोच, सुदृढ़ लेखन शैली और प्रभावशाली अभिव्यक्ति के बल पर क्षेत्रीय स्तर की इस कड़ी प्रतिस्पर्धा में यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। संस्थान के पदाधिकारियों का मानना है कि उनकी यह उपलब्धि अन्य सीए विद्यार्थियों को भी अकादमिक और सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

इस अवसर पर रीज़नल सिकासा चेयरमैन सीए नितिन कुमार गुप्ता, ICAI ग्वालियर शाखा की चेयरपर्सन सीए निधि अग्रवाल, वाइस चेयरमैन सीए पंकज शर्मा, सचिव सीए विवेक कुमार जैन, कोषाध्यक्ष सीए गगन जैन, ग्वालियर सिकासा चेयरमैन सीए नगेंद्र सिंह कुशवाह तथा निवर्तमान चेयरमैन सीए मयूर गर्ग ने बेसू भदौरिया को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बधाई संदेश देते हुए सीए पंकज शर्मा ने कहा कि ऐसी उपलब्धियाँ ग्वालियर की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय व क्षेत्रीय मंचों पर नई पहचान दिलाती हैं। वहीं, सीए नगेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि बेसू की यह सफलता साबित करती है कि उत्कृष्टता सिर्फ परीक्षाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि मौलिक विचारों और प्रभावी अभिव्यक्ति में भी उतनी ही मायने रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *