ग्वालियर08अगस्त2026 शहर की सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास द्वारा आगामी 6 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। मेला परिसर स्थित संस्कृति बैंक्वेट हॉल में शाम 4 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शहर के लगभग 3,100 शिक्षक और शिक्षिकाओं को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजन की रूपरेखा तय करने के लिए जीवायएमसी गार्डन में जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष व विधायक सतीश सिकरवार के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। बैठक का संचालन एमआईसी प्रभारी एवं पार्षद अवधेश कौरव ने किया।
10 अगस्त से वितरित होंगे आवेदन फार्म
समारोह के संबंध में जानकारी देते हुए विधायक सतीश सिकरवार ने बताया कि सम्मान समारोह के लिए आवेदन फार्मों का वितरण 10 अगस्त से प्रारंभ होगा। इच्छुक शिक्षक ललितपुर कॉलोनी स्थित कार्यालय से सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक फार्म प्राप्त कर सकते हैं। भरे हुए फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई है।
बैठक में वरिष्ठ समाजसेवियों और जन प्रतिनिधियों की रही उपस्थिति
बैठक के दौरान वरिष्ठ समाजसेवी उत्तम सिंह कुशवाहा, कांग्रेस प्रदेश महासचिव दुष्यंत साहनी, प्रदेश प्रवक्ता राम पांडे, दाल बाजार व्यापार समिति अध्यक्ष दिलीप पंजवानी, सेवादल जिलाध्यक्ष हरेंद्र गुर्जर, एमआईसी सदस्य व पार्षद गायत्री मंडेलिया, पूर्व पार्षद रामअवतार जाटव, आईटी सेल जिलाध्यक्ष आदित्य सेंगर, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद जैन, राजेश तोमर, रेखा जाटव, अनूप शिवहरे, संदीप यादव, पार्षद नाथूराम ठेकेदार, केदार बरहादिया, सुरेंद्र साहू, अंकित कठठल, प्रमोद खरे, बेताल गुर्जर, धर्मराज तोमर, उदल यादव, केपी सिंह भदौरिया, लतीफ खां ‘मुल्लू’ और राजेंद्र बिलौआ सहित कई गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





