ग्वालियर31.07.2026 अलनीनो के प्रभाव और कम बारिश की संभावना के कारण तिघरा बांध में पानी का स्तर काफी गिर गया है। वर्तमान में बांध में केवल 47 दिनों का पेयजल ही शेष बचा है। जल संकट की गंभीर स्थिति को देखते हुए नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने 1 अगस्त से शहर भर में एक दिन छोड़कर पानी की आपूर्ति करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।
तिघरा में बचा केवल 47 दिन का पानी
मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष औसतन केवल 92 प्रतिशत बारिश का पूर्वानुमान है, जिससे तिघरा बांध के पूरा भरने की संभावना कम दिखाई दे रही है। तिघरा जलाशय में कुल 1277 एम.सी.एफ.टी. पानी उपलब्ध है, जिसमें से उपयोगी जल की मात्रा 839 एम.सी.एफ.टी. ही है। प्रतिदिन 17 एम.सी.एफ.टी. पानी सप्लाई होने के हिसाब से यह जल भंडार सिर्फ 14 सितंबर तक के लिए ही पर्याप्त है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) के संकल्प के तहत नगर निगम परिषद की स्वीकृति की प्रत्याशा में 1 अगस्त से अल्टरनेट डे (एक दिन छोड़कर) जल प्रदाय का फैसला लिया गया है।
1 अगस्त को इन प्रमुख क्षेत्रों में होगी जल सप्लाई
1 अगस्त को शहर की विभिन्न पेयजल टंकियों और सीधी सप्लाई लाइनों के माध्यम से रक्कस टैंक (वार्ड 4, 5, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 15), कृष्णा पहाड़ी मोतीझील (वार्ड 5), ट्रांसपोर्ट नगर, लक्ष्मीपुरम, इस्लामपुरा (वार्ड 1), हीरा भूमिया-1 व 2, माता मंदिर, सत्यनारायण की टेकरी, विनय नगर सेक्टर-3 व 4, 12 बीघा, मोहि गार्डन, 24 बीघा चंदन नगर, इंदिरा कॉलोनी, आनंद नगर ए व बी ब्लॉक, जगनापुरा, पीएचई कॉलोनी, झलकारी बाई, कोटेश्वर टैंक, एबीएम कॉन्वेंट स्कूल किलागेट, तानसेन नगर, नूरगंज, रेशम मिल, कांच मिल, साकेत नगर, गांधी नगर, द्वारकापुरी, हुजरात कोतवाली, जेएएच अस्पताल कैंपस, मांडरे की माता सम्पवेल, आमखो टंकी, मुड़िया पहाड़, इंदरगंज, पंचवटी वस्त्र नगर, चेतकपुरी, माधव नगर, मानसिंह कॉलेज, गड्ढे वाला मोहल्ला, न्यू शांति नगर, निम्बाजी की खो, गोरखी न्यू व पुरानी, गजराराजा टैंक, संजय नगर, राजा गैस गोदाम सम्पवेल, गिरवाई पुलिस चौकी, ब्रिगेड लक्कड़ खाना, हाथी खाना, पंचमुखी हनुमान सम्पवेल, रे टैंक अवाडपुरा, डाग वाले बाबा ब्रिगेड, गुडी पायगा, हनुमान पहाड़ी नई, अवाडपुरा पहाड़ी और पार्क आदि क्षेत्रों में पानी सप्लाई किया जाएगा।
2 अगस्त को इन क्षेत्रों में रहेगा जल प्रदाय
2 अगस्त को रक्कस टैंक (वार्ड 5, 15, 21), इस्लामपुरा (वार्ड 1), निम्बाजी की खो, गजराराजा टंकी, शंकरपुर, कृष्णा पहाड़ी, लश्कर क्षेत्र सीधी सप्लाई, सत्यनारायण की टेकरी, कांचमिल, लक्ष्मीबाई कॉलोनी, लक्ष्मण तलैया, शिंदे की छावनी क्षेत्र खल्लासीपुरा, नया बाजार, लोहिया बाजार, दाल बाजार, बीएसएफ कॉलोनी, शताब्दीपुरम, पिंटोपार्क, महाराजपुरा पहाड़ी, महाराजा कॉम्प्लेक्स दीनदयाल नगर (सेक्टर डी, एफ, एफ-1, जी), रेलवे कॉलोनी, अमेटी पहाड़ी, जडेरूआ, कुंज विहार, अमलतास कॉलोनी, अशोक कॉलोनी, शिव कॉलोनी, कृष्णा नगर, नारायण विहार आईटीआई, सुरेश नगर, थाटीपुर पीएचई ऑफिस, रिसाला बाजार घासमंडी, मुरार, मीरा नगर, थाटीपुर बजरिया, शारदा विहार, कर्मचारी आवास कॉलोनी, दर्पण कॉलोनी, डाइट महलगांव पहाड़ी, तुलसी नगर, कैलाश विहार, न्यू कलेक्ट्रेट, सिंधिया नगर, आरकेबीएम, हुरावली, नगर निगम वर्कशॉप, हेमसिंह की परेड, समाधिया कॉलोनी, कंकाली माता, जवाहर कॉलोनी, चना कोठार, खजांची बाबा, राजीव नगर, सिकंदर कंपू, गुप्तेश्वर पहाड़ी एवं हनुमान पहाड़ी पुरानी आदि क्षेत्रों में जलापूर्ति की जाएगी।





