स्वच्छ ग्वालियर अभियान: अमानक पॉलिथीन और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ निगम की सख्ती, 2 किलो पॉलीथिन जब्त

ग्वालियर19मार्च2026। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए नगर निगम ने गंदगी फैलाने वालों, अमानक पॉलिथीन का उपयोग करने वालों और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। निगम आयुक्त संघ प्रिय और अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव के निर्देशानुसार, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के विभिन्न वार्डों में औचक निरीक्षण कर 8,000 रुपये का जुर्माना वसूला और करीब 2 किलो अमानक पॉलिथीन जब्त की।

इन प्रमुख दुकानों पर हुई कार्रवाई: मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव और स्वास्थ्य अधिकारी किशोर चौहान के मार्गदर्शन में टीम ने कई क्षेत्रों में कार्रवाई की। नया बाजार चौराहा स्थित गिरिराज स्वीट्स पर गंदगी मिलने पर 500 रुपये और परमानंद स्वीट्स पर पॉलिथीन पाए जाने पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह पाटनकर चौराहा स्थित छोटे लाल समोसे वाले पर भी गंदगी के लिए 500 रुपये का दंड लगाया गया।

माधवगंज और सुभाष मार्केट में भी चला अभियान: माधवगंज क्षेत्र में हर्षित किराना, कृपया राम, प्रेम किराना स्टोर, पतंजलि स्टोर खंडेलवाल, और अंबिका स्टोर (अमूल मिल्क एजेंसी) पर पॉलिथीन के उपयोग के चलते 500-500 रुपये का जुर्माना किया गया। इसके अलावा, ललित मीट शॉप पर खुले में मांस बेचने और किशोर हैंडलूमगुरबाणी पर पॉलिथीन मिलने पर भी दंडात्मक कार्रवाई की गई।

सुभाष मार्केट में अमानक पॉलिथीन मिलने पर 1,000 रुपये और नेहरू मार्केट में गंदगी पाए जाने पर 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान दक्षिण विधानसभा फ्लाइंग एस्कॉर्ट प्रभारी धर्मेंद्र धीरज धौलपुरिया, जोनल हेल्थ ऑफिसर महेश पत्थरोल सहित पूरी टीम तैनात रही। निगम ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *