ग्वालियर19मार्च2026। नगर निगम के मदाखलत अमले ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए विभिन्न बाजारों में अस्थाई अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की। निगम आयुक्त संघ प्रिय और नोडल अधिकारी केशव सिंह चौहान के निर्देशन में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के नजरबाग मार्केट, सुभाष मार्केट, टाउन हॉल, टोपी बाजार, गांधी मार्केट और छापाखाना क्षेत्र में कार्रवाई की गई।
मदाखलत अधिकारी रवि कोरी ने बताया कि यातायात को अवरुद्ध कर रहे हाथ-ठेला और फुटपाथ संचालकों को हटाकर उनका सामान जब्त किया गया है। अमले ने सभी दुकानदारों और ठेला चालकों को सख्त हिदायत दी है कि मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण न करें, अन्यथा भविष्य में सामान जब्ती के साथ भारी जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। कार्यवाही के दौरान मदाखलत निरीक्षक विशाल जाटव मौजूद रहे।





