
ग्वालियर दिनांक 27 फरवरी 2025- चिडियाघर घूमने आने वाले सैलानियों को 01 मार्च 2025 से बडी हुई दर से प्रवेश दिया जाएगा।
गांधी प्राणी उद्यान प्रभारी डॉ. उपेन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम ग्वालियर की परषिद के ठहराव के अनुसार चिडियाघर के प्रवेश शुल्क की दरों में वृद्धि किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। उसी क्रम में 01 मार्च 2025 से चिडियाघर घूमने आने वाले सैलानियों के लिए प्रवेश शुल्क में बडोतरी की गई है। जिसमें 60 रूपये प्रति व्यस्क, 30 रूपये प्रति विद्यार्थी (शक्षिण संस्था या समूह का पत्र दिखाने पर मान्य), 20 रूपये प्रति बच्चे (05 वर्ष से 12 वर्ष की उम्र तक मान्य), 200 रूपये प्रति विदेशी सैलानी, 30 रूपये प्रति कैमरा, 10 रूपये प्रति बैगेज अमानतीघर शुल्क (हेलमेट निशुल्क) रहेगा।