
ग्वालियर11फरवरी2025। मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा ग्वालियर के उपाध्यक्ष अनिल उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया है कि कार्यालय संयुक्त संचालक उधानिकी विभाग ग्वालियर में पदस्थ राजकुमार मिथौरिया उधान विकास अधिकारी को मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील ग्वालियर सिटी का तहसील अध्यक्ष नियुक्ति किया गया है।
उक्त नियुक्ति संघ के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने की है। मिथौरिया को नियुक्ति पत्र संघ के संरक्षक कमल किशोर पाठक ने दिया। अन्य पदाधिकारियों ने मिष्ठान वितरित कर पुष्पहार पहना कर उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालो में कमल किशोर पाठक, राकेश सिंह जिलाध्यक्ष,अनिल उपाध्याय, आलोक मिश्रा,प्रवीन कुमार आर्य , मुकेश शर्मा , पवन कुमार मिश्रा , नंदन कुमार कुशवाह , आदि शामिल थे