
ग्वालियर21अक्टूबर2023।मुरैना लिंक रोड स्थित अटल बिहारी वाजपेयी संस्थान के लेडीज़ क्लब के मेम्बर्स के द्वारा नवरात्र महोत्सव का आयोजन किया गया। श्रीमति वंदना सिंह प्रेसिडेंट लेडिज क्लब के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में माँ दुर्गा को नमन करते हुए लेडीज़ क्लब के मेम्बर्स ने विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियाँ दीं एवं अनेक सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। माँ दुर्गा के समक्ष कलश स्थापित किए गए एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा को अर्पित डँड़िया नृत्य से हुई। इस कार्यक्रम में एकल नृत्य श्रीमति आरती के द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अनुराज ने किया। इसमे लेडीज़ क्लब की सेक्रेटरी माधुरी पटनायक, तूलिका श्रीवास्तव, ज्योति अग्रवाल,रीना श्रीवास्तव,सूजी जेंकिन, डॉ अनुराज सिंह, दीपा सिंह सिसोदिया,रिचा, आरती का विशेष रूप से योगदान रहा। नवरात्र महोत्सव स्थल को विशेष रूप से पुष्पों से सुसज्जित किया गया।
कार्यक्रम स्थल कि साज सज्जा अत्यंत ही मनमोहक एवं देखने लायक थी। इसमें आकर्षण केंद्र मुख्य रूप से प्रेसिडेंट वंदना सिंह के द्वारा हैंडमेड कृति “डँड़िया खेलती हुई स्त्री की आकृति” अत्यंत ही मनमोहक आर्ट रही। इसके अलावा फूलों से सुसज्जित सेल्फ़ीपॉइंट भी मेम्बर्स के द्वारा स्वनिर्मित किया गया जिसमें फूलों की छत्री बनाकर उसे सजाकर एक फोटो पॉइंट तैयार किया गया। कार्यक्रम की सफलता के लिए सबका योगदान सरहनीय रहा।
वंदना सिंह जी के द्वारा दिये गए उद्बोधन में बताया गया कि नवरात्र में डँड़िया का महत्व है क्यूंकि डांडिया रास नृत्य देवी दुर्गा के सम्मान में प्रदर्शन किया जाता है, जो भक्ति गरबा नृत्य के रूप में गर्व पर्व मनाया जाता है। गरबा माँ दुर्गा की आरती से पहले किया जाता है, जबकि डांडिया माँ दुर्गा की आरती के बाद खेला जाता है। यह नृत्य वास्तव में देवी दुर्गा और महिषासुर, पराक्रमी राक्षस राजा के बीच एक नकली लड़ाई का मंचन है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की तथा असत्य पर सत्य की जीत को दर्शाता है। नृत्य की छड़ें देवी दुर्गा की तलवार का प्रतिनिधित्व करती हैं।
नवरात्रि में इस नृत्य साधना से भक्त शक्ति का स्वरूप देवी दुर्गा को प्रसन्न करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। माँ दुर्गा के इस महोत्सव में ड्रेस थीम लहंगा रखा गया था। पारंपरिक परिधान में सभी ने इस शुभ उत्सव को celebrate करते हुए बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के organizers को भेंट देकर उनका सम्मान किया गया। अंत में प्रेसिडेंट वंदना सिंह को आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन हुआ।