ग्वालियर28अगस्त2023।श्री बाबा बर्फानी हर हर महादेव सेवा समिति ग्वालियर का 25 सदस्यों का जत्था 4 सितंबर को मणीमहेश कैलास यात्रा पर दर्शनों को जायेगा। इस जत्थे का नेतृृत्व सचिव पन्नालाल गौड़ व कोषाध्यक्ष श्री भरत कुमार ढींगरा जी करेंगें।
यह जानकारी समिति संरक्षक श्री महेंद्र भदकारिया सचिव पन्नालाल गौड ने दी। यह यात्रा जन्म अष्टमी से राधा अष्टमी तक ही चलती है। पुराणिक मान्यताओं के अनुसार मणीमहेश शिव कुंड पर जन्म अष्टमी मनाने 33 करोड़ देवी देवता भगवान श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव मनाने आते हैं।उसी रात भगवान भोले नाथ जी मणीमहेश पर मणी दर्शन सभी भक्तो को दर्शन देते है।
यह जत्था 4 सितंबर को झेलम एक्सप्रेस से पठानकोट जायेगा वहा से चंबा होकर भरमौर हिमाचल में पहले धर्मराज मंदिर में दर्शन कर भरमानी माताजी के दर्शनों के बाद मणीमहेश जायेगा जत्थे मे सनील बिरला राहुल गुप्ता दिलीप सिंह यादव गजेंद्र शर्मा संजय कुशवाह वकील साहब राकेश लहारिया सुरेश कुशवाह जंडेल सिंह यादव आदि शामिल होंगे