
ग्वालियर05जुलाई2023।ग्वालियर ब्रांच के सचिव सीए पंकज शर्मा ने जानकारी दी कि ग्वालियर शहर से इस बार फायनल के कुल 244 छात्रों ने पेपर दिए थे जिसमें से कुल 55 पास हुए।
244 छात्रों में से सीए फायनल में 62 छात्रों ने दोनों ग्रुप के पेपर दिए जिसमें से केवल 1 छात्र के दोनों ग्रुप क्लियर हुए हैं जबकि 5 छात्रो का पहला ग्रुप और 8 छात्रों का दूसरा ग्रुप क्लियर हुआ है।
वहीं 93 छात्रों ने फायनल का केवल पहले ग्रुप के पेपर दिए जिसमें से 10 छात्र ही पास हुए। 89 छात्रों ने केवल दूसरे ग्रुप के पेपर दिए जिसमें से कुल 31 छात्र ने दूसरा ग्रुप क्लियर किया। सीए फायनल में शहर का रिजल्ट लगभग 22.54 फीसदी रहा,जबकि नवंबर 2022 का कुल रिजल्ट 22.22 फीसदी था।जिसमें फायनल के कुल 261 स्टूडेंट्स में से 58 पास हुए थे।
इस बार का रिजल्ट पिछली बार से अच्छा कहा जा सकता है
इंटरमीडिएट की बात करें तो इस बार कुल 302 छात्रों ने परिक्षा दी।जिसमें से 76 छात्रों ने दोनों ग्रुप की परीक्षा एक साथ दी इनमें से 7 छात्रों के दोनों ग्रुप एक साथ क्लियर हुए।इंटरमीडिएट में 119 छात्रों ने केवल पहले ग्रुप की परिक्षा दी जिसमें से 12 छात्र पास हुए और 107 छात्रों ने केवल दूसरे ग्रुप की परीक्षा दी जिसमें से 43 छात्रों ने दूसरा ग्रुप क्लियर किया।