विकास कार्यों का प्रचार हमें 230 विधानसभाओं में जीत दिलाएगा-प्रहलाद भारती

ग्वालियर08फरवरी2023। हम जनता को यह बताने में सफल हो जाएं जो विकास कार्य किए जा रहे हैं वह मोदी व शिवराज सरकार ने कराए हैं। अर्थात विकास कार्यों का प्रचार करें तो भारतीय जनता पार्टी 230 विधानसभा में से 230 विधानसभा पर विजय प्राप्त करेगी। यह बात दक्षिण विधानसभा के प्रभारी राज्यमंत्री मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम के उपाध्यक्ष प्रहलाद भारती ने बुधवार को सिकंदर कंपू स्थित कुशवाह मैरिज गार्डन में भारतीय जनता पार्टी दीनदयाल मंडल की विकास यात्रा के निमित्त आयोजित बैठक में कही।

उन्होंने कहा मोदी व शिवराज सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जो अछूता रहा हो। बस हमें जरूरत है उन्हें यह एहसास कराने की। आप कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। जिस पर पार्टी खड़ी है। आपकी जिम्मेदारी है कि जन हितैषी योजनाओं के लाभान्वित लोगों को पार्टी से जोड़े।

इस मौके पर प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष हरिपाल, जिला उपाध्यक्ष राकेश खुरासिया, जिला मीडिया प्रभारी मुरारी लाल मित्तल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नीलिमा शिंदे, ब्रजेन्द्र सिंह जादौन ,अशोक पटसरिया ,सुजीत सिंह भदौरिया,मंडल अध्यक्ष चेतन मंडलोई, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेंद्र सोलंकी, शुभम चौधरी, राजेंद्र शर्मा, जनवेद चौरसिया, ममता आर्या सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच का संचालन रुकमणी जोशी व आभार मंडल महामंत्री पाताल खटीक ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *