संवैधानिक पद पर रहते हुए सबसे ज्यादा झूठ बोलने का विश्वरिकार्ड बनाएंगे शिवराज सिंह: कमलनाथ

मेरी डेढ़ साल की सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया,फिर भी झूठ बोल रहे मुख्यमंत्री: कमलनाथ

शिवराज जी ने 18 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद भी एक किसान का कर्ज माफ नहीं किया: कमलनाथ

कांग्रेस सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा: कमलनाथ

भोपाल10 दिसंबर 2022।मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनते ही प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। 2018 में हमारी सरकार बनते ही हमने किसानों की कर्ज माफी शुरू कर दी थी और 27 लाख किसानों का कर्ज माफ भी कर दिया था। 18 साल तक मुख्यमंत्री रहने के बावजूद शिवराज सिंह चौहान ने आज तक एक किसान का कर्ज माफ नहीं किया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ ने आज जारी बयान में यह बात कही।
कमलनाथ ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर आसीन है लेकिन लगता है कि वह संवैधानिक पद पर रहकर झूठ बोलने का विश्व रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं। मध्य प्रदेश की जनता यह तो पहले से ही जानती है कि श्री शिवराज सिंह चौहान एक्टिंग करने में उस्ताद हैं लेकिन अब झूठ बोलकर भी प्रदेश का नाम खराब करने में पीछे नहीं हट रहे।
कमलनाथ ने कहा की विधानसभा में खरीद-फरोख्त से बनी शिवराज सरकार ने स्वयं स्वीकार किया है कि कांग्रेस की सरकार ने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ कर दिया था। उसके बावजूद मुख्यमंत्री को विधानसभा में खुद की सरकार द्वारा पेश किए गए आंकड़ों को ना मानते हुए झूठे बयान देने पड़ रहे हैं।
कमलनाथ ने कहा मैं शिवराज सिंह चौहान को चुनौती देता हूं की 18 साल की सरकार में उन्होंने किसानों के साथ जो अत्याचार और पाप किए है अगर वे उसका प्रायश्चित करना चाहते हैं तो तत्काल किसान कर्ज माफी की घोषणा करें और मध्य प्रदेश के एक-एक किसान को कर्ज से मुक्त कर दें। लेकिन मैं जानता हूं कि वह ऐसा कोई काम नहीं करेंगे।
कमलनाथ ने कहा कि मैं किसान को आश्वस्त करता हूं कि 10 महीने बाद मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी और एक- एक किसान भाई का कर्ज माफ कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *