ग्वालियर13अगस्त2022। आजादी के अमृत महोत्सव के के पर्व पर देशभर में तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है देश का हर नागरिक इस तिरंगा यात्रा का हिस्सा बनना चाहता है इसी क्रम में ग्वालियर में भी आज तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। ये तिरंगा यात्रा रामकृष्ण कॉलेज के नर्सिंग छात्र छात्राओं द्वारा निकाली गयी। तिरंगा यात्रा में शामिल होने और छात्र छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए जिला पंचायत सदस्य पति जसवंत आशा सिंह गुर्जर और जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंअर सिंह भी मौजूद थे।
तिरंगा यात्रा फूलबाग उधान स्थित गांधी प्रतिमा से शुरू होकर शिंदे की छावनी तक पहुंची, जहां यात्रा का समापन हुआ। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष पति दुर्गेश सिंह एवं जिला पंचायत सदस्य पति जसवंत सिंह झाला ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश को आजादी तो मिल गई, लेकिन उस आजादी के अहमियत हमें आज 75 साल बाद समझने और उसे बनाए रखने की है। उन्होने कहा कि ये आजादी हमारे वीर स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों और क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली है हमें इसका मोल समझना होगा। और आज के परिवेश में हमें भले ही अंग्रेजों से नही लडना पड। लेकिन आज हमें समाज और अपने अँदर की बुराईयों से लडने और उन्हे खत्म करने की आवश्यकता है ताकि हम देश की आजादी का सम्मान बनाए रखे।