
ग्वालियर। जेके ग्रुप के संस्थापक लाला कमलापत सिंघानिया का 137 वां जन्म दिवस जेके ऑर्गनाइजेशन के स्थापना दिवस के रूप में जेके टायर फैक्ट्री में मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जेके टायर बानमोर के यूनिट हेड संजय बिंदल उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे जेके टायर प्लांट के उप महाप्रबंधक अमित पचौरी ने कहा कि प्रतिवर्ष जेके ऑर्गनाइजेशन का स्थापना दिवस दिसंबर माह में हम मनाते हैं एवं कामना करते हैं कि आगामी वर्षो में भी जेके टायर उन्नति की शिखर की ओर अग्रसर होता रहे। विगत दो दिनों से संस्थान में जारी अंतर विभागीय खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। साथ ही अखण्ड रामायण पाठ एवं भंडारे का आयोजन किया गया। तत्पश्चात संस्थान में जिन श्रमिकों एवं कर्मचारियों द्वारा अपनी सेवा के 25 वर्ष पूर्ण कर लिये गये हैं, उन्हें सम्मानित किया गया।
प्लांट के वाईस प्रेसीडेंट संजय बिंदल ने अपने संबोधन में जेके टायर के उत्थान पर प्रकाश डाला एवं कहा कि जेके टायर ने सिर्फ अपने देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी अपना विस्तार किया है। जेके टायर कामगार संघ के महासचिव कुवर सिंह मावई ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि यह गर्व की बात है कि लालाजी द्वारा प्रतिरोपित जेके की इकाई आज एक विशाल जेके समूह के रूप में फल फूल रही है। कार्यक्रम में प्लांट के अन्य अधिकारियों पी कुलकर्णी एडवाइजर (एचआर एण्ड आईआर) , विजय सिंह जनरल मैनेजर (प्रोडक्शन), एसके भार्गव जनरल मैनेजर (कॉमर्शियल) द्वारा भी कार्यक्रम को संबोधित किया गया। कार्यक्रम में जेके टायर प्लांट बानमोर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित हुये।