ग्वालियर। कोरोना से बचाव के लिये वैक्सीन भी सबसे बडा हथियार है। वैक्सीन लगभग प्रत्येक व्यक्ति के लिये जरूरी है। इसी क्रम में कल (आज) 17 अक्टूबर को 54 हजार लोगों को वैक्सीन का डोज लगाने का लक्ष्य है। अभी तक ग्वालियर जिले में कोरोना वैक्सीन को लेकर बेहतर अपेक्षाकृत अभियान रहे हैं। ऐसा ही उत्साह रहा तो ग्वालियर जल्दी ही अपेक्षाकृत लक्ष्य हासिल कर लेगा।
उक्त जानकारी आज ग्वालियर जिला कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने दी। कलेक्टर सिंह ने बताया कि ग्वालियर जिले में कोविड टीकाकरण महाअभियान के तहत १७ नवंबर को टीकाकरण के लिये 400 से ज्यादा टीमें लगाई गई है, जो 200 से अधिक स्थानों पर वैक्सीनेशन का कार्य करेंगी।
जिला कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि हमारा जिले में 16 लाख 28 हजार 694 लोगों को पहले डोज का टीकाकरण होना था, लेकिन यह अभी तक 14 लाख 65694 लोगों को टीका लग पाया है। वैक्सीनेशन का दूसरा डोज अभी तक 8 लाख 27 हजार लोगों को हो पाया है, इसका डयू डोज 3 लाख के आसपास है।
जिला कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने स्वीकार किया कि ग्वालियर में अभी टीकाकरण रफ्तार थोडी धीमी है, लेकिन हम इसे जल्दी ही तेज कर अभियान के लाभी की सफलता अर्जित कर लेंगे। सिंह ने बताया कि महाअभियान के तहत हमने सभी स्वास्थ्य टीमें , हेल्थ वर्कर व सामाजिक , व्यापारिक संगठनों का भी सहयोग लिया है। इस सप्ताह का टारगेट एक लाख चालीस हजार के आसपास है। कलेक्टर सिंह ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन में प्रथम डोज में ग्वालियर मध्यप्रदेश में 32 वे स्थान पर रहा है। और दूसरे डोज में ग्वालियर 7 वें स्थान पर रहा है।
जिला कलेक्टर ने बताया कि पहले टीकाकरण अभियान की गति तेज रही है, यह 70 प्रतिशत से घटकर 24 प्रतिशत रह गई है। गांवों में एक लाख टीकाकरण और शहरों में 2 लाख टीकाकरण अभी भी डयू है। जिससे पूरा करने के हम प्रयास कर रहे हैं। सिंह ने बताया कि हमारी टीकाकरण अभियान की गति एक दिन में 90 हजार वैक्सीनेशन तक रही है। सिंह ने जानकारी दी कि महा अभियान में टीकाकरण प्रात: से होकर देर सायं तक चलेगा। जिला कलेक्टर सिंह ने टीकाकरण से वंचित रह गये सभी लोगों से टीकाकरण महा अभियान का लाभ उठाने का आव्हान किया है।
इस मौके पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक खरे, जन संपर्क विभाग के मधु शोलापुरकर, हितेन्द्र सिंह भदौरिया भी मौजूद थे।