476 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक मटेरियल जप्त,61000 रूपये से अधिक का जुर्माना

ग्वालियर07 मार्च 2025- नगर निगम ग्वालियर एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की संयुक्त कार्यवाही में राम मंदिर फालका बाजार में बड़ी कार्यवाही करते हुए 350 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक मटेरियल जप्त कर जुर्माना अधिरोपित किया गया। कार्यवाही के दौरान मदाखलत अधिकारी श्री शैलेन्द्र चौहान, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक यंत्री श्री शुभम साहू, रसायनज्ञ श्री केएस राठौर सहित मदाखलत अमला मौजूद रहा।

नोडल अधिकारी श्री केशव सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देशानुसार प्रतिबंधित प्लास्टिक पर कार्यवाही की गई। जिसमें आज बड़ी कार्यवाही करते हुए राम मंदिर फालका बाजार स्थित एसबी प्लास्टिक पर कार्यवाही कर 350 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक मटेरियल को जप्त किया गया तथा जुर्माना अधिरोपित किया गया।

इसके साथ ही माधौगंज में ओ जे एंटरप्राइजेज से 52 किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जप्त कर 5 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया। यह कार्यवाही नगर निगम ग्वालियर एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से की गई।

निगम के स्वास्थ्य अमले ने 56 हजार रूपये से अधिक का किया जुर्माना, 74 किलो से अधिक जप्त की प्रतिबंधित पॉलीथिन
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव एवं डॉ. अनुज शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजनों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर गंदगी करने वाले दुकानदारों एवं आमजनों पर नगर निगम द्वारा जुर्माना लगाया जा रहा है ।


जिसके तहत आज दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के चावड़ी बाजार में दुकानदारों पर अमानक पॉलीथिन पर बड़ी कार्यवाही करते हुए कृष्णा प्लास्टिक पर 15000 रूपये का जुर्माना वसूला तथा 23 किलो अमानक पॉलीथिन जप्त की गई। इसके साथ ही श्रीजी प्लास्टिक पर 20000 रूपये का जुर्माना वसूला गया तथा 41 किलो प्लास्टिक और 100 पैकेट थर्माकोल जप्त किये गए। साथ ही जय माता जी प्लास्टिक पर 8 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया। 10 किलो डिस्पोजल जप्त किए गए। इसी प्रकार श्यामलाल पर अमानक पॉलीथिन पर 1000 रूपये का जुर्माना किया गया। इसके साथ ही मीट मांस की दुकानों पर गंदगी पाये जाने पर 1250 रूपये का जुर्माना किया गया तथा रेड स्पॉट करने वाले पर 100 रुपए का जुर्माना किया गया। इसके साथ ही  वार्ड 38 एवं 39 में गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों से 5000 रूपये का जुर्माना वसूला गया।

कार्यवाही के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी श्री भीष्म कुमार पमनानी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री रामचंद्र धौलपुरिया, फ्लाइंग स्पोर्ट प्रभारी धर्मेंद्र धौलपुरिया, डब्ल्यूएचओ श्री पूरन डागोर, श्री राहुल पथरोल, सहायक श्री अनिल, श्री परमानंद आदि उपस्थित रहे।
 इसके साथ ही ग्वालियर एवं ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा में गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही की गई। जिसमें वार्ड 36 में गंदगी फैलाने पर 1100 रूपये एवं वार्ड 65 गंदगी फैलाने वालों से 5000 रूपये का जुर्माना वसूला गया। कार्यवाही के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी श्री अजय ठाकुर, श्री विवेक त्यागी, जेडएचओ एवं डब्ल्यूएचओ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *