धान खरीदी में धोखाधड़ी से संबंधित पाँच आरोपियों की गिरफ्तारी पर 20 – 20 हजार का इनाम

ग्वालियर 18 सितम्बर 2025/ कृषि उपज मंडी लश्कर में कर्मचारियों – व्यापारियों की मिलीभगत से किसानों के साथ धान खरीदी में हुई धोखाधड़ी से संबंधित प्रकरण में फरार चल रहे पाँच आरोपियों की गिरफ्तारी पर 20 – 20 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज श्री अमित सांघी ने पुलिस अधीक्षक ग्वालियर के प्रतिवेदन के आधार पर यह इनाम घोषित किया है। जो भी व्यक्ति विधि संगत तरीके से इन आरोपियों को गिरफ्तार कराने में पुलिस की मदद करेंगे, उन्हें यह नगद पुरस्कार दिया जायेगा।
उप पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय ग्वालियर रेंज से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी भूपेन्द्र किरार निवासी इमली नाका सिकंदर कम्पू, महेश कौशल निवासी पंचशील नगर मेला मैदान के पीछे, अमित गुप्ता निवासी वार्ड-18 पकोड़िया महादेव दतिया, सुचि गुप्ता निवासी एकता विहार कॉलोनी गुढ़ा कम्पू एवं कदम सिंह जाटव निवासी जगजीवन नगर 60 फुटा रोड कुम्हरपुरा की गिरफ्तारी पर 20 – 20 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया है।
इन आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना जनकगंज में आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पूर्व में इन पाँचों आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 – 10 हजार रूपए का इनाम घोषित किया गया था, जिसे पुलिस उप महानिरीक्षक द्वारा निरस्त कर अब 20 – 20 हजार रूपए का इनाम घोषित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *