
ग्वालियर 22 अप्रैल 2022। स्मार्ट सिटी ग्वालियर द्वारा संचालित स्मार्ट सिटी बस सेवा के तहत अब सोमवार से डीडी नगर से महाराज बाड़ा के रूट पर 10 सिटी बसों संचालन होगा।
नगर निगम आयुक्त श्री किशोर कन्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के नागरिकों को सुगम और व्यवस्थित एवं सस्ती सिटी परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 स्मार्ट बसें प्रारंभ की जा रही है जिसमें आम नागरिकों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सिटी बस के संचालन के तहत निम्न सुविधा शहर में परिवहन करने वाले यात्रियों को प्रदान की जाएगी जिसमें बस स्टॉप पर ही रुकेगी बसें। हर 15 से 20 मिनट में मिलेगी यात्रियों को बस। महिलाओ के लिए सीट आरक्षित होगी। विकलांग वर्ग को किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट
5 – 5 वर्ष तक के बच्चो का नही लगेगा टिकट।
यह रहेंगे बस स्टॉपेज
दीनदयाल नगर, पिंटो पार्क, गोले का मंदिर, बस स्टैंड/रेलवे स्टेशन, पड़ाव, फूलबाग, नदीगेट, इंदरगंज, पाटनकर चौराहा होते हुए महाराज बाड़ा।